नरवाना। नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीरवार को रेलवे स्टेशन से लेकर न्यू बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान परिषद के कर्मचारियों ने दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे फ्लैक्स बोर्ड व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान अभियान में पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया गया था, ताकि अभियान में किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं आए। नगर परिषद एसआई विशाल ने कहा कि अभियान की शुरुआत रेलवे स्टेशन से शुरू की गई थी। उसके बाद फिर प्रत्येक दुकानों के आगे से होते हुए सभी चौक इसमें परशुराम, अग्रसेन, अपोलो चौक, भगत सिंह चौक, नेहरू पार्क के पास के बाद विश्वकर्मा चौक और फिर बस स्टैंड तक जारी रहा।