फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुकेश भट्ट दोबारा बने हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ के जिला प्रधान

Thu, 29 Aug 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी05: पौधरोपण करते हुए रियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के कर्मच
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग परिसर में यूनियन कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुकेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए जींद शाखा का गठन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने विभाग परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से जींद शाखा व जिला समिति जींद का गठन किया गया है। इसमें सुरेंद्र शर्मा को शाखा प्रधान, वीरेंद्र बरौली को चैयरमैन, कर्मवीर फौजी को सचिव, शशि कपूर को वरिष्ठ उपप्रधान, कपिल भटनागर कोषाध्यक्ष, कप्तान सिंह को मुख्य संगठन सचिव, गुलशन कुमार व राजमल सैनी को उप प्रधान, नवनीत वत्स को सह सचिव, आकाश को प्रेस सचिव, राजकुमार निर्जन, राजेश, पवन कुमार संतोष कुमार, राजवीर को संगठन सचिव, संदीप भारद्वाज को कार्यालय सचिव, रामकुमार, राजकुमार, नरेंद्र गौतम, अरुण कुमार को प्रचार सचिव, हवा सिंह पैगा और प्रेम शर्मा को मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।
इसी प्रकार सर्वसम्मति से जिला समिति का भी गठन भी किया गया। इसमें संजीव राणा को जिला चैयरमैन, मुकेश भट्ट को जिला प्रधान, इंद्र गांगोली को जिला सचिव, अनिल मलिक को वरिष्ठ उप प्रधान, नवनीत वत्स को जिला कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को जिला संगठन सचिव, नरेश भारद्वाज को उप प्रधान का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक व मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दलबीर सिंह, महामंत्री विनोद शर्मा, कार्यालय सचिव संजीव राणा रोहतक विभाग प्रमुख जितेंद्र वत्स मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें