फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एमपीएचडब्ल्यू आत्महत्या... बयान देने जा रहे सीएचओ को कैंटर ने कुचला, हत्या की आशंका

Tue, 01 Oct 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी32: घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। भुसलाना सब सेंटर के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) प्रदीप यादव को सोमवार की शाम कैंटर ने कुचल दिया। इससे उनकी माैत हो गई। हादसे के वक्त सीएचओ दो दिन पहले खुदकुशी करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी के केस में पुलिस थाने में बयान दर्ज कराने जा रहे थे। साथी कर्मचारियों ने इसे हादसा नहीं, हत्या बताते हुए मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले की बहरोड तहसील के नांगल गांव के रहने वाले प्रदीप यादव भुसलाना सब सेंटर में सीएचओ थे। सोमवार को वे बाइक से सफीदों आ रहे थे। लक्ष्मी पैलेस के पास एक कैंटर ने उन्हें कुचल दिया, और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की अब साजिश या इत्फाकिया तौर पर जांच करेगी।
दो दिन पहले लक्ष्मी ने कर ली थी खुदकुशी

भुसलाना सब सेंटर में तैनात गांव दालमवाला निवासी लक्ष्मी पत्नी राममेहर ने 27 सितंबर को जहर निगलकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले लक्ष्मी ने सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें स्टाफ के तीन सदस्यों पर परेशान करने के आरोप लगाए थे। भुसलाना के कुछ स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि प्रदीप यादव सोमवार को महिला कर्मचारी आत्महत्या मामले में अपना बयान दर्ज करवाने थाने जा रहे थे। उनकी गवाही से महिला खुदकुशी के आरोपियों की परेशानी बढ़ सकती थी। ऐसे में जानबूझकर उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। कर्मचारी साजिश होने का संदेह जता रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन आज करेगी बैठक
बहुउ्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा ने कहा कि मामले को लेकर मंगलवार को बैठक होगी। इसमें मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। कहा कि मामला आपस में कहीं न कहीं जुड़ा हो सकता है। इसलिए पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। सब सेंटर में महिला कर्मचारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को बुलाकर बयान दर्ज करवाए जाएंगे। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। संदीप कुमार, जांच अधिकारी।

30जेएनडी32: घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद

30जेएनडी32: घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद

30जेएनडी32: घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें