फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सांसद ने दिए 1 करोड़ 4 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद बृजेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिसार, भिवानी और जींद जिला प्रशासन को एक करोड़ चार लाख रुपये सांसद कोटे से दिए। सांसद ने कहा कि आज पूरा देश महामारी से लड़ रहा है। इसको लेकर हर किसी का फर्ज बनता है कि वह सरकार और प्रशासन का जितना हो सके सहयोग करे। उन्होंने बताया कि सांसद कोटे से इस महामारी से निपटने के लिए हिसार जिले को 42 लाख, भिवानी जिले के बवानी खेड़ा के लिए छह लाख, जींद जिले के उचाना हलके के लिए छह लाख रुपये प्रशासन को दिए हैं, जो कोरोना से निपटने के लिए मास्क, सैनिटाइजर, स्प्रे, थर्मल स्कैनर सहित अन्य सामान खरीदने में इस्तेमाल होंगे। 50 लाख रुपये स्पेशल वेंटिलेटर खरीदने के लिए दिए हैं क्योंकि यह बीमारी फेफड़ों पर असर डालती है। इसमें व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस बीमारी से पीड़ित को सांस लेने में परेशानी न हो, इसलिए वेटिंलेटर पर रखा जाता है। इस बीमारी को देखते हुए कहीं भी वेंटिनेंटर की जरूरत पड़े तो उनको खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें