उचाना। हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने बुधवार को हलके तारखा, सफा खेड़ी, सेढ़ा माजरा, दरोली खेड़ा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने पेयजल, जलभराव ,सड़कों की समस्याएं उनके सामने रखी। सांसद द्वारा उन समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग से जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया।
तारखा गांव में जेजेपी समर्थक विभिन्न परिवारों ने जेजेपी को छोड़ कर भाजपा में आस्था जताई। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल, किसान आंदोलन के चलते अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी हलकों के गांव तक वो नहीं पहुंच पाए थे। जनसंपर्क अभियान के तहत उनकी कोशिश है कि लोकसभा के सभी हलकों के गांवों में वो आने वाले चार से पांच महीने तक पहुंचे। उचाना हलका उनका अपना हलका है। यहां के लोगों ने हमेशा राजनीति के हर दौर में उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की अपने, पराए में पहचान करनी होगी। राजनीति सोच लोगों को रखनी होगी ताकि वो राजनीति रूप से सही फैसला ले सकें। गांव के जनसंपर्क अभियान के दौरान अनेकों समस्याएं उनके सामने आ रही है। जितना हो सकता है उनकी कोशिश रहती है कि उन समस्याओं का समाधान हो। काफी गांवों में आने वाले दिनों में ओपन जिम का सामान सांसद कोटे से भेजेंगे। यहां युवाओं के साथ-साथ बुजुगों, महिलाओं, ग्रामीणों को इस ओपन जिम का लाभ मिलेेगा। इस अवसर पर संजीव डूमरखां, राममेहर सरपंच, मोहन तारखा, मनीराम, गोल्डी सरपंच, प्रदीप मोर, मंजीत काब्रच्छा, अनूप श्योकंद, सुरेश तारखा, दिनेश थुआ, सुरेंद्र श्योकंद, पासाराम मौजूद रहे।