06जेएनडी06-जाजवान गांव में महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र जाजवान पर टीकाकरण कैंप के बाद महिलाओं को स्तनपान के महत्व और परिवार नियोजन के तरीकों पर जागरूक किया। एमपीएचडब्ल्यू सुनीता कुमारी व रीनू शर्मा ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। स्तनपान से न केवल शिशु को पोषण मिलता है बल्कि यह और कई तरीकों से शिशु के लिए फायदेमंद है। संवाद