फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ हस्त भोजन से बढ़ता है भाईचारा : चिल्लाना

विज्ञापन
28जेएनडी18: आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व मुख्याति​थि। संवाद
विज्ञापन
जींद। मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद ओर से हाउसिंग बोर्ड स्थित रामकृष्ण मंदिर में मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को मातृ हस्त भोजन कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता दीप्ति मित्तल और इला शर्मा ने संयुक्त रुप से की। कार्यक्रम में 42 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और भगवान के भजन गाए। मुख्य अतिथि राधेश्याम चिल्लाना ने कहा कि मातृ हस्त भोजन जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देते हैं। प्रशिक्षिकाओं सोनिया गोयल और सुमन गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने केंद्र में सामाजिक समरस्ता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें