फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जमीन के विवाद में सास-ससुर, देवर-देवरानी ने पीटा

Tue, 03 Sep 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बड़ौदा गांव में जमीन के विवाद के चलते महिला की डंडों से पिटाई करने पर उचाना थाना पुलिस ने सास-ससुर, देवर-देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बड़ौदा निवासी सुनीता ने बताया कि उनके परिजनों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 30 अगस्त को वह घर पर थी। इस दौरान किसी ने उनके मकान का दरवाजा खटखटाया, तो उसने खोल दिया। उसने देखा कि उसके ससुर धर्म सिंह, सास सुदेश, देवर विकास व देवरानी मुकेश हाथों में डंडे लेकर खड़े थे। गेट खोलते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया। डंडों से पिटाई करने से वह गिर गई। उसके बाद भी आरोपी उसको पीटते रहे। बचाव के लिए शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने परिवार की ही दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें