फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेब साइट ठप होने से अटकी 600 से अधिक रजिस्ट्री

Sat, 16 Mar 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी12-तहसील कार्यालय के बाहर साइट चलने का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। दो दिन से रुक-रुककर चल रही जिला राजस्व विभाग की साइट शुक्रवार को बिल्कुल ही ठप हो गई। इससे तहसील कार्यालय का पूरा काम रुक गया। गांव तथा शहर से आए हुए लोगों के काम नहीं हो पाए। वह कई घंटे तक तहसील कार्यालय में इंतजार करते रहे। आखिरकार साइट नहीं चलने पर लोग बिना काम निपटाए ही लौट गए। साइट नहीं चलने से नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल समेत अन्य कार्य नहीं हो पाए। 600 से ज्यादा रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अब लोगों को अपने कार्य निपटाने के लिए सोमवार को दोबारा से आना पड़ेगा। क्योंकि शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण दो दिन तहसील कार्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन

जिला राजस्व विभाग की साइट ठप होने के चलते लोगों को भारी परेशानी हुई वहीं तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी बार-बार लॉगइन करके परेशान हो गए। इससे लोगों के कार्य भी नहीं हुए और लोग साइट चलने के इंतजार में बैठे रहे। हालांकि वीरवार को भी जिला राजस्व विभाग की साइट रुक-रुक कर चल रही थी।

सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस के चलते शुक्रवार को तहसील कार्यालय में काफी लोगों की भीड़ जुटी थी। लोग नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल समेत अन्य संबंधित कार्य के लिए आए हुए थे। रजिस्ट्री वाली खिड़की के बाहर भी लंबी लाइन लगी हुई थी। काफी समय लगने के बाद भी लोगों के काम नहीं हो रहे थे। जब खिड़की के बाहर खड़े लोगों ने कर्मचारियों से देरी का कारण पूछा तो पता चला कि जिला राजस्व की साइट रुक-रुक कर चल रही है, इसलिए तहसील से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि प्रतिदिन जिले में 800 के लगभग रजिस्ट्री होती है। इसके लिए टोकन मिले हुए थे, लेकिन पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो पाया। ऐसे में लोग थक-हारकर पार्क में बैठे गए और धूप का आनंद लेने लगे।
विज्ञापन


ई-गिरदावरी का डाटा फीड करना भी हुआ प्रभावित

पिछले दिनों जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश के चलते खराब हुई फसलों का ई-गिरदावरी का कार्य चल रहा है। इसको लेकर पटवारी और कानूनगो खेतों में जाकर साइट पर खराब हुई फसलों का डाटा फीड कर रहे हैं, लेकिन साइट ठप होने के कारण खराब फसलों का डाटा फीड नहीं हो पाया और ई-गिरदावरी का कार्य बीच अधर में लटक गया। हालांकि सरकार ने ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसलों का डाटा जल्द साइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हुए हैं, ताकि किसानों को जल्द मुआवजा दिया जा सके।

रजिस्ट्री करवाने के लिए परिवार के साथ तहसील में आया था, लेकिन दोपहर तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई। कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि साइट नहीं चल रही है। अब रजिस्ट्री के लिए सोमवार को आना पड़ेगा। -सतीश, हैबतपुर।

जमीन के इंतकाल के लिए सुबह से लाइन में लगा हूं। दोपहर तक मुझे इंतकाल नहीं मिला। इसके बाद लंच हो गया और उसके बाद भी कर्मचारियों ने साइट नहीं चलने की बात कहकर घर जाने के लिए कह दिया है। -रामस्वरूप, अहिरका।

कुछ तकनीकी खामी होने के चलते जिला राजस्व की साइट रुक-रुक कर चल रही थी। इससे तहसील कार्यालय से संबंधित कार्य नहीं हो पाए। हालांकि दोपहर बाद साइट चल पड़ी थी, जिससे कार्य सुचारु रूप से हुए। -राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।

15जेएनडी12-तहसील कार्यालय के बाहर साइट चलने का इंतजार करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें