12जेएनडी11-उझाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए पीएनबी के अधिकारी।
जींद। उझाना गांव में वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवाएं विभाग) के निर्देशानुसार एक जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चल रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के उप मंडल प्रमुख अंजनी निरंजन सिंहा ने की। शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और मौके पर ही खाता खोलने, बीमा नामांकन व वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्टेट लेवल बैंकर समिति से वरिष्ठ अधिकारी विजय कुमार, एलडीएम कार्यालय से पुष्पेंद्र, ग्राम उझाना के सरपंच सुनील कुमार और रविंदर कुमार भी मौजूद रहे। संवाद