फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गेहूं बेचने के लिए 1300 से अधिक किसानों ने कटवाए गेट पास

Tue, 07 May 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। इस बार गेहूं के सीजन में 1300 से अधिक किसानों ने गेहूं बेचने के लिए गेट पास कटवाए। सबसे अधिक गेट पास उचाना मंडी में 9097, छात्तर सब यार्ड पर 1980, घोघड़िया परचेज सेंटर पर 1348, काब्रच्छा में 853, धनखड़ी में 130 किसानों ने गेट पास फसल बेचने के लिए कटवाए गए। खरीदी गई गेहूं का 28 प्रतिशत उठान बाकी रह गया है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि उचाना मंडी में डीएफएससी ने 64 प्रतिशत, हैफेड ने 63 प्रतिशत, छात्तर सब यार्ड में डीएफएससी ने 100 प्रतिशत, हैफेड ने 100 प्रतिशत, घोघडिय़ा में 77 प्रतिशत, काब्रच्छा में 88 प्रतिशत, धनखड़ी में 88 प्रतिशत उठान अब तक हुआ है। अब तक 925550 क्विंटल की खरीद अब तक हुई है। 670680 क्विंटल का उठान हो चुका है। 254870 क्विंटल का उठान बाकी रह गया है। उठान प्रक्रिया निरंतर तेज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें