फोटो 28जेएनडी29-हवन में पूर्णाहुति डालते हुए अभय राम, अनीता शर्मा। स्रोत श्रद्धालु
उचाना। लितानी रोड स्थित हनुमान मंदिर धर्मशाला में मासिक हवन एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक अभय राम ने पत्नी अनीता शर्मा के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना की। मा. रामप्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कारशाला का रूप लेते हैं। इनसे लोगों में आपसी सम्मान, सकारात्मक सोच और भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम लोगों को जोड़ने और सद्भावना बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पं. देशराज, शिशुपाल, कृष्ण खटकड़, कृष्ण श्योकंद, वैद्य रामपाल, करमचंद, रामदिया, मुनिदेव, सुशील भाई, महावीर शास्त्री, सनी एडवोकेट और सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।