जींद। मानसून शुरू हो चुका है, मगर शहर के नालों की सफाई अब शुरू करवाई गई है। इसके लिए शहर को दो जोन में बांटा गया है। नगर परिषद ने शहर के 102 नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। अभी पहले चरण का काम शुरू हो पाया है। इसके लिए 50 कर्मचारी ठेके के तहत लगाए गए हैं। दोनों जोन में 25-25 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर परिषद ने लगभग एक माह पहले शहर के नालों की सफाई का टेंडर लगाया था, लेकिन टेंडर भरने वाली कंपनियां नगर परिषद की शर्तों को पूरा नहीं कर पाईं। इसके चलते दो बार टेंडर लगाए गए, मगर कुछ कमियां सामने आने से वे सिर नहीं चढ़ पाए। अब नगर परिषद ने नालों की सफाई करवाने के लिए एक महीने के लिए 50 कर्मचारियों को ठेके पर रखा है। इन कर्मियों को दो भाग में बांटकर काम शुरू किया गया है। दोनों भाग को एक-एक बुलडोजर भी मिला है, जो गहरे नालों से गंदगी निकालेंगे। प्रथम चरण में रोहतक रोड व भिवानी रोड पर काम शुरू किया गया है, क्योंकि बारिश होने पर सबसे ज्यादा जलभराव इन ही स्थानों पर होता है।
दुकान और मकान के सामने बने रैंप बाधा बने
भिवानी रोड, रोहतक रोड के अलावा शहर के अन्य मार्गों पर दुकानों व मकानों के सामने बनाए गे रैंप सफाई कर्मियों के सामने चुनौती बने हैं। इन रैंप को तोड़ने पर दुकानदार व मकान मालिक विवाद करते हैं। भिवानी रोड पर 100 मीटर लंबे रैंप बने हैं। नगर परिषद के कर्मचारी व सफाई कर्मी सफाई के साथ दुकानदारों को नालों में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
शहर के नालों की सफाई के लिए 50 सफाई कर्मचारी व दो बुलडोजर लगाए गए हैं। जहां पर नालों के ऊपर रैंप बनाए गए हैं उनको हटवाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सफाई कर्मचारी अन्य उपकरणों की मदद से रैंप के नीचे से नालों को साफ कर रहे हैं। शहर के मुख्य व लंबे नाले जहां ज्यादा परेशानी रहती है, उनको चयनित कर प्रथम चरण में काम शुरू करवाया गया है। -अनिल नैन, सीएसआई, नगर परिषद जींद।
08जेएनडी04: भिवानी रोड पर नालों की सफाई में सहयोग के लिए लोगों को जागरूक करते हुए नगर परिषद के
08जेएनडी04: भिवानी रोड पर नालों की सफाई में सहयोग के लिए लोगों को जागरूक करते हुए नगर परिषद के
08जेएनडी04: भिवानी रोड पर नालों की सफाई में सहयोग के लिए लोगों को जागरूक करते हुए नगर परिषद के