23जेएनडी01-राजकीय महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत
- फोटो : संवाद
जींद। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. सत्यवान मालिक की अध्यक्षता में एनसीसी इकाई की ओर से आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ज्योति लडवाल व पंकज बत्रा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अंतरिक्ष अन्वेषण विषय पर अपने पोस्टर प्रस्तुत किए। एनएसएस अधिकारी डॉ. ज्योति लडवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम स्थान, साहिल व ममता ने द्वितीय स्थान और ईशा व खुशबू ने तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद