नरवाना। सहेली के घर जाने की बात कहकर युवती ने शादी कर ली। इसकी जानकारी उसने अपनी मां के मोबाइल नंबर पर मैसेज करके दी। इसके बाद मां ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दी।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी की महिला ने बताया कि वह और उसकी बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। 18 जनवरी दोपहर को उसकी 22 वर्षीय बेटी ने कहा था कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। वह अक्सर उसकी सहेली के पास जाती थी और वापस स्कूल में आ जाती थी, लेकिन 18 जनवरी को वह वापस नहीं आई। उसी दिन सायं तक पता किया तो बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। करीब सवा चार बजे एक नंबर से मैसेज आया कि मम्मी उसने शादी कर ली है। यह नंबर उसकी बेटी का नहीं था बल्कि उस युवक का था, जिसने उसकी बेटी से शादी की है। आरोप लगाया कि वह युवक के परिवार को जानती है। जब वह उसके छोटा था और उसके परिवार के साथ उनकी कॉलोनी में रहता था। युवक की मां का स्वभाव ठीक नहीं होने के कारण इनके परिवार को कॉलोनी से निकाल दिया गया था। जो कि अब वह कैथल में रहते हैं। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।