जींद। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर जुलाना थाना पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी और सास के साथ रहती है। 21 सितंबर की रात में उनके घर में आवाज सुनाई दे रही थी। जब उसने उठकर देखा तो कुछ नहीं दिखाई दिया। इसके बाद वह लेट गई। कुछ देर बाद गांव का सुभाष उनके घर मेंं घुस गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह विरोध करती हुई जेठ के लड़के को आवाज लगाई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद