जींद। शहर की एक कालोनी में रात में घर में घुसकर सो रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने उज्जवल नामक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की एक कालोनी के व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार अपने घर पर सोया हुआ था। 14 नवंबर सुबह तीन बजे उज्जवल नामक युवक उनके घर में घुस गया और सो रही उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। तभी उसकी बेटी की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवक उज्जवल के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।