22जेएनडी42-सैन धर्मशाला में ई लाइब्रेरी खोलने को लेकर विचार विमर्श करते हुए सदस्य। स्रोत संस्था
- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
नरवाना। सैन समाज में शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ की मुहिम अब रंग लाने लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को नरवाना के सैन समाज ने सैन धर्मशाला में भी आधुनिक ई लाइब्रेरी खोलने का फैसला लिया है। इस संबंध में सोमवार को राह संस्था के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ सोमवार को नरवाना पहुंचे। उसके बाद सैन धर्मशाला के प्रधान डॉ. अमित सन के प्रयासों से सैन समाज की महत्वपूर्ण हुई। इसमें नरवाना में सैन समाज के बच्चों के लिए आधुनिक ई लाइब्रेरी खोलने का फैसला लिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष रामकुमार सैन, संरक्षक पहलवान ओमप्रकाश सैन, सदस्य ज्ञानचंद, राहुल, महेंद्र, रामकुमार, सतपाल, महेंद्र, चांदीराम, बलबीर, नफे सिंह, रघुवीर, मांगेराम नैन खरड़वाल भी मौजूद रहे। संवाद