फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेयजल की गुणवत्ता जांचने निकली मोबाइल वैन

Tue, 02 Jul 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी04: पेयजल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कार्यकारी अ​भियंता। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की जांच वाली मोबाइल वैन को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता एवं नोडल अधिकारी जगदीप दलाल व संजीव कुमार ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर पेयजल की जांच करेगी।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता जगदीप दलाल ने कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से मौके पर ही पेयजल की केमिकल जांच करवाई जा रही है, ताकि सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में यह वैन जिले में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगी और सभी ग्राम पंचायतों में जाकर पानी की जांच करेगी। कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि अभियान के तहत यही संदेश जिला प्रशासन व विभाग आमजन तक पहुंचा रहा है। जिला सलाहकार रणधीर मताना व जिला केमिस्ट विरेंद्र कुमार ने बताया कि वैन का मुख्य उद्देश्य आमजन को पीने के पानी की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना है।
सोमवार को मोबाइल वैन ने हैबतपुर, खोखरी, बोहतवाला, दालमवाला, श्रीरागखेड़ा, शाहपुर, कंडेला व जीवनपुर गांव में पेयजल की जांच की। इस अवसर कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार, मोबाइल वैन केमिस्ट उज्ज्वल, खंड समन्वयक दिनेश मलिक, सुरेंद्र नरवाल, बलवान, ईश्वर लोहान, कुशल, सुरेंद्र, सोमलता, सुपरवाइजर राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

01जेएनडी04: पेयजल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कार्यकारी अभियंता। स्रोत विभाग

01जेएनडी04: पेयजल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कार्यकारी अभियंता। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें