नरवाना। धमतान साहिब गांव में चार्ज होने के लिए लगा मोबाइल फोन चोरी होने पर गढी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव धमतान साहिब निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को उसने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया था। सुबह वह चोरी मिला। अंकित ने आरोप लगाया की गांव के साहिल ने उसका मोबाइल फोन चोरी किया है। गढी थाना पुलिस ने अंकित की शिकायत पर साहिल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादप