फोटो 16 नरवाना। दवाइयां वितरित करते हुए डॉ। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर संचालित निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन रविवार को नरवाना के वार्ड-18 स्थित पंजाबी चौक के गीता मंदिर परिसर पहुंची। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवा वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ डेरा बाबा पीपल नाथ नरवाना के महंत जांगनाथ महाराज ने रिबन काटकर किया। जयराम अस्पताल की चिकित्सक डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और उनकी टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर समेत सामान्य बीमारियों की जांच की। बिट्टू सेतिया, परमेश, सतविंदर और संतोष देवी सहित वार्डवासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए यह पहल काफी उपयोगी है। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सुरजेवाला ने कहा कि मोबाइल अस्पताल वैन नरवाना हलके के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचेगी ताकि लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस मौके पर कैलाश सिंगला, अशोक नागपाल, पार्षद गौरव सेतिया मौजूद रहे। संवाद