मोबाइल फोन पर युवती के अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने रेलवे कालोनी निवासी प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक कालोनी की 26 वर्षीय युवती ने बताया कि रेल कर्मचारी प्रताप ने 29 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर कॉल कर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि आरोपी युवक उनकी जान-पहचान का है और उनकी रिश्तेदारी में ही है। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवक को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।