जींद। रामकालोनी में शनिवार रात को एक मकान से फोन व 4570 रुपये समेत पर्स चोरी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में राम कालोनी निवासी रणबीर कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने मकान में सो रहे थे। उसने मकान के अंदर ही अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया हुआ था और पर्स भी अंदर ही रखा था। जिसमें 4570 रुपये की नकदी थी। रात को लगभग तीन बजे अज्ञात ने सामने की दीवार फांदकर अंदर से मोबाइल व पर्स को चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।