जुलाना। अनुपगढ़ और शामलो खुर्द गांव में मनरेगा की ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम सभा में ग्रामीण मजदूरों ने मनरेगा के तहत काम की मांग की। ग्राम सभा में बीआरपी पूनम रानी ने कहा कि मनरेगा को योजना नहीं बल्कि मजदूरों के रोजगार देने की गारंटी का कानून है। मजदूरों को कार्यस्थल पर पानी और छाया की सुविधा दी जाती है। अगर कोई यह मानता है कि कोई मजदूर 60 साल का हो गया और मनरेगा के तहत काम नहीं कर सकता तो यह गलत है। कोई भी व्यक्ति तब तक काम कर सकता है जब तक वह स्वस्थ है। ग्राम सभा का उद्देश्य मजदूरों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बीआरपी पूनम रानी ने कहा कि जुलाना खंड में मनरेगा के कार्याें की सोशल ऑडिट भी की जा रही है।