01जेएनडी15: पिल्लूखेड़ा में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक रामकुमार गौतम। स्रोत प्रशासन
जींद। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने बुधवार को पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने मांगों से संबंधित मांग पत्र विधायक को सौंपे। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और जनता को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विधायक ने चार अप्रैल को सफीदों की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली का न्योता दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाएं। रामकुमार गौतम ने कहा कि यह रैली सफीदों विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली साबित होगी क्योंकि मुख्यमंत्री इस दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक कली राम पटवारी, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्र सैनी मान, राजकुमार जोगी, सोहनलाल धीमान, विनोद कौशल और रामधन शर्मा बुड्ढा खेड़ा और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद