फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नीट पास छात्रों का विधायक ने किया सम्मान

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी13-नीट में उत्तीर्ण रहने वाले छात्र का मुंह मीठा करवाते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज
विज्ञापन
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गांव वडोदरा के दो छात्र तनुज और रोहित के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। तनुज और रोहित ने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश की सेवा करें तथा अपने सपनों को साकार करें। इस दौरान विधायक ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों की भी सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें