फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक ने हुड्डा मार्केट, अर्बन इस्टेट समेत कई जगहों का दौरा कर टूटी सड़कों को शीघ्र ठीक करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के विकास को लेकर करवाए जा रहे कार्यों को गति देने के लिए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को शहर के आधा दर्जन स्थानों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को टूटी हुई सड़कें शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने एलआईसी कार्यालय के निकट से अपने दौरे की शुरूआत कर ऑस्कर अस्पताल द्वारा अयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद वहां की सड़कों का जायजा लिया। विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एलआईसी कार्यालय से एक्सिस बैंक, एलआईसी कार्यालय से कॉपरेटिव बैंक, सफीदों बाईपास से आईडीबीआई बैंक तक सड़क तथा पार्किंग निर्मित किए जाने के एस्टीमेट तुरंत प्रभाव से बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा नगर परिषद के अधिकारियों के साथ गोहाना रोड के साथ ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों को ग्रीन बेल्ट की रेनोवेशन का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह आज के समय में बैंक तथा अस्पतालों का हब है। जिसमें जनता का आवागमन बहुत रहता है। इसलिए शहर की सुंदरता तथा और आम जनमानस की सुविधा के लिए जरूरी है कि सड़कों का निर्माण किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो। इसके बाद विधायक अर्बन एस्टेट के मकान संख्या 2046 के क्षेत्र में पहुंचे और यहां लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। यहां पूर्व में बनी गलियों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया था। जिस को ध्यान में रखते हुए विधायक ने तुरंत प्रभाव से इन गलियों के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश नगर परिषद अधिकारियों को दिए। विधायक ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को लेकर कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी पूरी निष्ठा से विकास कार्यों को पूरा करवाएं, ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें