फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टीबी मरीज को बांटी विधायक ने पोषण किट

Thu, 18 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी33-टीबी मरीज को पोषण किट प्रदान करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्जनपुर का निरीक्षण विधायक देवेंद्र अत्री की ओर से किया गया। विधायक ने जगबीर पुत्र बीरबल उदयपुर टीबी मरीज को गोद लेकर उसे पोषण किट प्रदान की। सशक्त नारी स्वस्थ परिवार अभियान का शुभारंभ करने के बाद पौधरोपण किया गया। विधायक ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करना और उन्हें सही पोषण प्रदान करना है। प्रारंभिक जांच को मजबूत करना, स्वास्थ्य सेवाओं तक अधिक पहुंच सुनिश्चित करना और रोकथाम पर विशेष ध्यान देना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें