फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी23-सालासर धाम में पूजा-अर्चना अपनी टीम के साथ करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्र
विज्ञापन

विज्ञापन
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सालासर धाम पहुंचकर भगवान बालाजी महाराज के पावन दर्शन किए। उन्होंने बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक ने भगवान बालाजी महाराज से समस्त उचाना वासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान बालाजी की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। सालासर धाम में दर्शन के दौरान विधायक ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें