15जेएनडी24: चंडीगढ़ में केशव, युवराज से मिलते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। स्रोत स्वयं
- फोटो : गिरफ्तार अफसर
उचाना। जरूरतमंदों की मदद कर नेक दिली के लिए हर किसी के दिल में जगह बना चुके उचाना विधायक देवेंद्र अत्री चंडीगढ़ के केशव, युवराज को पढ़ाई के लिए लैपटॉप मुहैया कराएंगे। विधायक ने बताया कि शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ में स्ट्रॉबेरी बेचते हुए दो बच्चे रास्ते में दिखाई दिए। वह मौली जागरण (इंदिरा कॉलोनी) के रहने वाले केशव और युवराज थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों बच्चों से बात की तो पता चला वो पढ़ाई में बहुत ही होशियार हैं। उनसे वादा किया है कि इसी सप्ताह उनके सपने को पूरा करने के लिए लैपटॉप मुहैया कराएंगे, ताकि पढ़ लिखकर कामयाबी की राह देखें।