17जेएनडी20: खरकभूरा में चल रहे ट्यूबवेल लगाने का कार्य। स्रोत ग्रामीण
उचाना। खरकभूरा गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए पहल शुरू हो गई है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने निजी कोष से ट्यूबवेल लगाने के लिए राशि उपलब्ध कराई है। इसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ट्यूबवेल का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यहां से पाइपलाइन के माध्यम से वाल्मीकि मोहल्ले तक पानी पहुंचाया जाएगा जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। युवा भाजपा नेता सौरभ अत्री ने जानकारी दी कि योजना के पूरा होने पर क्षेत्र में पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से उन्हें नियमित जल आपूर्ति मिल सकेगी। प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से कार्य को धरातल पर उतारा जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी बताया गया। संवाद