फोटो 19जेएनडी24-बस स्टैंड परिसर में नजर आए कूड़े को उठाते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्र
उचाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को बस स्टैंड परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने स्वयं सफाई करते हुए की। उन्होंने बस स्टैंड परिसर व कूड़ा-कर्कट को एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों का स्वागत भी किया। इस मौके पर संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, संजय चहल, सतीश जांगड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद