फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीमार महेंद्र की मदद को आगे आए विधायक अत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। गंभीर आंतों की बीमारी से पीड़ित पालवां निवासी महेंद्र सैणी के इलाज में आर्थिक परेशानी आड़े न आए, इसके लिए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने परिवार की मदद की है। महेंद्र के पिता का करीब दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी मां ने हाल ही में विधायक से बेटे के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। परिवार की स्थिति को देखते हुए विधायक ने आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। विधायक की ओर से दी गई सहायता मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूर, मा. रामप्रसाद, पूर्व मंडी प्रधान सत्यनारायण मखंड, प्रमोद पालवां, सौरभ खरकभूरा, राजा शर्मा, रमेश खरकभूरा, मनोज अलीपुरा और राजू शर्मा ने महेंद्र के परिवार तक पहुंचाई। परिवार के सदस्यों ने आर्थिक सहयोग के लिए विधायक का आभार जताया। सहायता मिलने से परिवार को महेंद्र के उपचार में आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें