फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिशन बुनियाद... 169 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, सात गैहाजिर रहे

विज्ञापन
28जेएनडी08: मिशन बुनियाद के तहत परीक्षा देते छात्र। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल में मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा हुई। परीक्षा में 169 छात्रों ने भाग लिया। वहीं, सात छात्र गैर हाजिर रहे। स्कूल प्राचार्य सत्यवान फोगाट ने कहा कि आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए मिशन बुनियाद के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के लिए 176 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से सात छात्र गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को मेरिट के आधार पर 9वीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। इन छात्रों की नीट और जेईई की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद छात्रों के लिए कारगर साबित होगी। ग्रामीण आंचल में रहने वाले छात्र भी बड़े पदों पर नौकरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें