जींद। बहन के घर अनूपगढ़ गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। हिसार जिला के गांव हसनगढ़ निवासी ओमप्रकाश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अनूपगढ़ में शादीशुदा है। उसका छोटा बेटा रजत उर्फ राजेंद्र 20 फरवरी को उसकी बहन के घर आया था। फिर उसी दिन वहां से अपने घर जाने की कहकर चल पड़ा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उन्होंने उसके बारे में आसपास तथा अन्य रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि उसका बेटा दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद