फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिसमैच के मामले लंबित, 1600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही धान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी में धान उठान में देरी और किसानों को फसल का उचित भाव नहीं मिलने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना बुधवार को 38वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। अध्यक्षता चंद्रभान दबलैन ने की तथा मंच संचालन निहाल सिंह गुरुसर ने किया। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि मंडी की समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी सचिव से लेकर एसडीएम, डीएम, डीसी और कृषि मंत्री तक शिकायत पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। मंडी में धान का उठान बेहद धीमी गति से हो रहा है और पूरी मंडी धान से अटी पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिसमैच के मामले लंबित होने के कारण किसानों की धान 1600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। धरने में सतबीर खरल, सतबीर चोपड़ा, बलवान सिंह, रत्न सिंह चोपड़ा, महेंद्र सिंह, गंगा सिंह, सतपाल, अलबेल सिंह और हवा सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें