फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंत्री कृष्ण बेदी ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
17जेएनडी13-मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे। उन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ज्ञान भारती स्कूल धमतान साहिब की छात्रा मुस्कान को सम्मानित किया गया। मुस्कान ने कला संकाय की बारहवीं परीक्षा में 99.44 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं वंश देव ने दसवीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, हंसराज समैन, सुरेश दनोदा, सुरेंद्र प्रजापति, ईश्वर गोयल, विनय मित्तल, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें