फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना से मिल्क केक व उचाना से खोया के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन के चलते जींद, जुलाना और उचाना में 12 दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉॅ. योगेश कादयान के नेतृत्व में शहर में मिठाइयों की दुकानों पर दस्तक दी। इसमें पेठा, रसगुल्ला व बर्फी के सैंपल भरे। इसके अलावा जुलाना से मिल्क केक, गुलाब जामुन, पेड़ा व लड्डू और उचाना से खोया बर्फी, पेठा व लड्डू के सैंपल लिए। मापदंडों पर खरा नहीं उतरने वाले दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें