प्रवासियों को ले जाने के लिए लाई गईं बसें।
- फोटो : AMAR UJALA
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते प्रवासियों को उनके घर भेजने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत सोमवार को 77 लोगों को बिहार भेजने के लिए हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। लॉकडाउन के चलते कामकाज बंद हो चुके हैं। इन लोगों को यहां पर काम नहीं मिलने के कारण अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में परेशानी आ रही थी। हिसार से यह मजदूर ट्रेन में बैठकर अपने घर की तरफ रवाना होंगे। इसके अलावा झारखंड के मजदूरों को भी रेल के माध्यम से उनके घरों तक पहुँचाया जाएगा।