गेहूं को पानी लगाने गए जाजवान निवासी 52 वर्षीय धर्मपाल की ठंड लगने से मौत हो गई। जाजवान निवासी धर्मपाल शुक्रवार रात को गांव के ही कृष्ण के खेत में गेहूं को पानी लगाने के लिए गया था। रातभर जब धर्मपाल नहीं लौटा तो सुबह किसी अन्य किसान ने उनके घर पर सूचना दी कि धर्मपाल खेत के रास्ते में बेसुध पड़ा है। जब परिजनों ने जाकर देखा तो धर्मपाल बेसुध था। जहां से शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि उसके पिता शाम को मजदूरी पर गांव के ही कृष्ण के खेत में पानी लगाने गए ते। सुबह वे बेसुध हालात में खेत के रास्ते में मिले। इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।