13जेएनडी06: चंडीगढ़ में अधिकारियों से मुलाकात करते हुए विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत स्वयं
जींद। जींद के भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने दुकानदारों के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ में मंत्री सुभाष सुधा व अर्बन लोकल बॉडी के डायरेक्टर यशपाल यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जींद में दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक हासिल करने के लिए अनेक परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। इसके लिए जो कागजी प्रक्रिया है, उसका सरलीकरण किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर भी कई तरह की परेशानियां लोगों को हो रही हैं। ऐसे में ऐसा कार्य किया जाए कि प्रॉपटी आईडी का कार्य भी सरल हो सके। इसके लिए लोगों को भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि जींद में पिछले दिनों चक्कर रोड पर लकड़ी के गोदामों में आग लग गई थी। जिससे गोदाम मालिकों को करोडों का नुकसान हुआ था। प्रशासनिक अधिकारी भी जले गोदामाें का दौरा कर चुके हैं। सरकार को चाहिए कि गोदाम मालिकों की आर्थिक मदद की जाए ताकि गोदाम मालिक फिर से व्यापार शुरू कर अपनी आजीविका चला सकें। मंत्री सुभाष सुधा व अर्बन लोकल बॉडी के डायरेक्टर यशपाल यादव ने विधायक को आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द निदान करवाया जाएगा।