संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। मिड डेमील वर्कर्स यूनियन की बैठक मंगलवार को कार्यकारी प्रधान कैलाश की अध्यक्षता में मजदूर भवन में हुई। इसका संचालन जिला सचिव सुनीता ने किया।
यूनियन की राज्य कमेटी सदस्य सुनीता, रेखा, कैलाश ने कहा कि मिड डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार मासिक लागू करने, 10 महीने की बजाए 12 महीने का वेतन देने, वर्दी भत्ते के नाम पर वार्षिक दो हजार, रिटायरमेंट 65 वर्ष में हो, रिटायरमेंट के समय दो लाख देने की मांग प्रमुख है। सरकार के साथ कई बार यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत मांगों के बारे में हुई और जिन मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनी थी लेकिन वह भी सरकार लागू नहीं कर रही है। हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ यूनियन शिक्षा मंत्री के गृह आवास यमुनानगर में 23 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन को लेकर मिड डे मील वर्करों की बैठक 23 जून को नेहरू पार्क में होगी। इसके बाद सभी खंडों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि शीघ्र मिड डे मील वर्करों की मांगों को पूरा करे।