फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारा हरा-भरा उचाना फेस-3 का हुआ आगाज

विज्ञापन
म्हारा हरा भरा उचाना मुहिम के तहत पौधे वितरित करते एसडीएम डॉ. राजेश खोथ। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना।
विज्ञापन

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी उचाना मंडी से म्हारा हरा-भरा उचाना फेस-3 का शुक्रवार को आगाज हुआ। उचाना उपमंडल में एक हजार पौधे एक साथ लगाए गए। नपा कार्यालय में गुलमोहर तो जलघर पालवां में त्रिवेणी लगाई गई। इस मुहिम की शुरूआत आज से दो साल पहले जुलाई 2020 को एसडीएम डॉ. राजेश खोथ की अगुवाई में की थी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा पौधरोपण करके इस मुहिम को शुरू किया था। दो साल पहले शुरू हुई इस मुहिम प्रत्येक वर्ष 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। इस साल भी उचाना उपमंडल में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया।
इस मौके एसडीएम डॉ. राजेश खोथ पहुंचे तो विशिष्ट अतिथि डीएफओ डॉ. रोहताश पहुंचे। अध्यक्षता पूर्व बीईईओ धर्मबीर आर्य ने की। मंच संचालन सांस्कृतिक सचिव मा. रामप्रसाद ने किया। प्रेरक नियुक्ति किए गए 450 विद्यार्थी जिसमें एनसीसी, एसपीसी, स्काउट, गाउड पूरे उपमंडल से आए थे। सभी को प्लॉस्टिक मुक्त उचाना बनाने के साथ पौधरोपण की शपथ दिलाई गई। डीएफओ डॉ. रोहताश ने विद्यार्थियों को बताया कि जहां पानी ज्यादा हो वहां जामुन, अर्जुन का पौधा लगाना चाहिए। स्कूलों के प्रिंसिपलों को उनके स्कूलों से विद्यार्थियों को नर्सरी में भेजने के लिए कहा गया ताकि पौधों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी जा सकें। डॉ. खोथ ने कहा कि प्राकृति को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की बनती है। प्रकृति को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंशबेल पुस्तक का किया विमोचन
सांस्कृतिक सचिव मा. रामप्रसाद द्वारा रचित वंशबेल पुस्तक का विमोचन भी इसी कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने किया। पुस्तक की समीक्षा साहित्यकार रामफल खटकड़ द्वारा की गई। खटकड़ ने बताया कि आज आधुनिक चकाचौंध हम अपने वास्तिवक रिश्ते-नातों से दूर होते जा रहे है। यह पुस्तक हमें अपनों से जोडने का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें