फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जानलेवा बनकर लटक रहे खंभे पर लगे मीटर

Sat, 03 Feb 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी33 : खंभों पर लटकते बिजली मीटर, जो बन सकते हैं हादसे का कारण। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बिजली निगम की ओर से गलियों में खंभों पर लगाए गए मीटर लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। सड़कों के किनारे खड़े खंभों पर लगाए गए अधिकतर मीटरों के बक्से टूटे हैं और यह बिजली की सप्लाई देने वाले तार के सहारे लटके हैं। ये मीटर हादसे को न्योता दे रहे हैं। बिजली के मीटर के बॉक्स खुले हैं और नीचे होने की वजह से कोई भी बच्चा इनको हाथ लग सकता है।
विज्ञापन


शहरवासी प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, जयभगवान पवन कुमार, प्रदीप कुमार व अन्य का कहना है कि बिजली निगम द्वारा खंभों पर लगाए गए मीटर बॉक्स बीते कई माह से टूटे पड़े हैं। जमीन से महज कुछ ही फुट की ऊंचाई पर लटके बिजली मीटर की किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। सड़कों पर घूम रहे बेसाहरा पशु भी खंभों के पास खड़े दिखाई देते हैं और मुंह मारते रहते हैं। बारिश के इस मौसम में गलियों में पानी भी भरा रहता है। यदि कोई शॉर्ट सर्किट हो जाय तो बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इस ओर बिजली निगम ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे शहरवासियों में रोष है। शहर के कई गली-मोहल्लों में लगे ऐसे मौत के बक्से किसी भी क्षण किसी हादसे का कारण बन सकते हैं।

बॉक्स

बिजली के मीटरों के टूटकर लटकने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि खंभों पर लगे मीटर टूटे हुए हैं तो उन्हें जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। शहरवासियों को किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -संदीप दलाल, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें