21जेएनडी28-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघवाल में पोलिंग टीम और मतदाता की भूमिका निभाते हु
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघवाल में शनिवार को विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के छात्रों ने चुनाव की प्रक्रिया को दिखाया। छात्रा ने रिपोर्टर बनकर वोटर से उनके विचार जाने और उनको जाति, धर्म, लिंग आदि के भेदभाव से ऊपर उठकर अपनी सोच के अनुसार सही उम्मीदवार चुनने की सलाह दी। यह शैक्षणिक प्रक्रिया अध्यापक बलजीत सिंह व राजनीति शास्त्र प्रवक्ता राजेंद्र ने करवाई। अंत में प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। संवाद
21जेएनडी28-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघवाल में पोलिंग टीम और मतदाता की भूमिका निभाते हु