फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राहगीरों को सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का दिया संदेश

विज्ञापन
01:सफीदों रोड पर राहगीरों को शीतल पर की बोतल देकर गर्मी से बचने का प्रयास करते हुए डिंपल लुक्स
विज्ञापन
जींद। जेठ एकादशी के पावन पर्व पर सफीदों रोड स्थित डिंपल लुक्स पार्लर की ओर से राहगीरों के लिए कोल्ड ड्रिंक की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पार्लर संचालक डिंपल ने स्वयं राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। डिंपल ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर सभी को आगे आकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने चाहिए। छबील के दौरान राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेवा और जनजागरूकता का सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी समाजहित में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें