फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेधावी युवक-युवतियों को मिला खाप प्रतिभा सम्मान

Sun, 03 Sep 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पुष्कर शिक्षा समिति की तरफ से पोंकरीखेड़ी गांव में स्थित खाप लाइब्रेरी में रविवार को खाप प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों और सफल हुए युवक युवतियों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रा खुशी 10 वीं और शिक्षित 12वीं गांव में प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा सभी मेरिट वाले बच्चों तथा गांव में पहली एमबीबीएस में सफल एकता ढुल, एक्साइज इंस्पेक्टर अनुष्का, रेलवे इंस्पेक्टर सिवानी ढुल, सीपीओ आल इंडिया 5वीं रैंक पर आने वाले राकेश कुमार और प्रियंका को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरपंच राजकुमार ढुल ने मेधावियों की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राकेश ढुल, नरेश ढुल, विजेंद्र, धर्मराज, फौजी वजीर ढुल, युवा संगठन प्रधान राकेश ढुल, संजय, अमित, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें