04जेएनडी39-महिला आईटीआई डूमरखा में सम्मानित की गई छात्राएं। स्रोत: आईटीआई
- फोटो : अमर उजाला
उचाना। डूमरखा कलां की महिला आईटीआई में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी पहुंचे। कार्यक्रम में राज्यस्तर पर परीक्षा परिणा में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राएं ममता, आशा, मंजू रानी, सविता, मनीषा, काजल रही। सभी छात्राओं को सरपंच द्वारा सम्मानित किया। आईटीआई में स्थान प्राप्त करने वाली 24 छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रामनिवास जांगड़ा, जीआई मंजू रानी, पवन जांगड़ा, मंदीप जांगड़ा एवं स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद