10जेएनडी04-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में भाग लेते हुए विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स
जींद। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग एवं एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या रोकथाम विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज युवाओं की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि छात्र मानसिक रूप से मजबूत होंगे तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। रवि मलिक ने कहा कि तनाव से मुक्ति पाने के लिए योग एवं ध्यान करना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने विचार परिवार व मित्रों के साथ साझा करने चाहिए। इस अवसर पर डॉ. ज्योति, लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा, डॉ. मंजीत और प्रो. राहुल भी मौजूद रहे। संवाद