जींद। रोहतक तक आने वाली मेमू ट्रेन के जींद तक विस्तार करने के संबंध में दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पांचाल एवं सचिव सुरेंद्र कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक और महाप्रबंधक उत्तर रेलवे से दिल्ली में मुलाकात की। पदाधिकारियों का दावा है कि इस प्रस्ताव पर अधिकारियों का रुख काफी सकारात्मक रहा है।
एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया की एसोसिएशन द्वारा दिल्ली से रोहतक तक आने वाली मेमू ट्रेन के जींद तक विस्तार के बारे में दिया गया था, उसे डीआरएम कार्यालय ने सकारात्मक प्रस्ताव के तौर पर आईआरटीटीसी की बैठक में विचार के लिए भेजा गया है। उसके नये टाइम टेबल में स्वीकृति होने की संभावना है। एसोसिएशन द्वारा महाप्रबंधक उत्तर रेलवे कार्यालय में भी अधिकारियों से मुलाकात की गई। महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों ने भी काफी सकारात्मक रुख दिखाया है। नई समय सारिणी में इस कुछ सकारात्मक होने की पूरी उम्मीद है। नई दिल्ली से रोहतक तक आने वाली मेमू का जींद तक विस्तार के प्रयास लगातार जारी हैं। इन प्रस्तावों की सफ लता से पूरे जींद जिले की जनता को बहुत फायदा मिलेगा।